लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :172
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2696
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प क्या है? इसके विविध प्रकार क्या हैं?

अथवा

'प्रयोगात्मक अभिकल्प' से आप क्या समझते हैं? सामाजिक अनुसन्धान में प्रयोगात्मक अभिकल्पों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है?

उत्तर -

प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प
(Experimental Research Design)

प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प को परीक्षात्मक अनुसन्धान अभिकल्प भी कहा जाता है। प्रायोगिक शोध अभिकल्प प्रयोगशाला में प्रयोग की भाँति दो चरों के परस्पर सम्बन्ध का अध्ययन करने के लिये निर्मित किया जाता है। इससे एक अनियन्त्रित समूह बनाया जाता है तथा दूसरा प्रायोगिक समूह। नियन्त्रित समूह को अप्रमाणित और अपरिवर्तित रखकर प्रायोगिक समूह में जिसे कारक का प्रभाव देखना है उसका प्रगटीकरण (exposure) समूह में किया जाता है। वैज्ञानिक पद्धति के सभी चरणों को अपनाया जाता है। विभिन्न विद्वानों द्वारा प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प को निम्न प्रकार परिभाषित किया गया है-

(i) जहोदा (Jahoda) के अनुसार, “व्यापक अर्थों में एक प्रयोग को प्रमाण के संकलन को व्यवस्थित करन की प्रणाली माना जा सकता है जिसमें किसी कल्पना की सार्थकता के विषय में निष्कर्ष निकाला जा सके।"

(ii) ग्रीनवुड (Greenwood) के अनुसार, “प्रयोग कार्य-कारण सम्बन्ध को व्यक्त करने वाली उपकल्पना के परीक्षण की विधि है जिसमें नियन्त्रित परिस्थितियों के कार्य-कारण सम्बन्धों का मूल्यांकन करते हैं।"

प्रयोगात्मक अभिकल्प के लक्षण
(Features of Experimental Design)

प्रयोगात्मक अभिकल्प के प्रमुख लक्षण निम्न प्रकार हैं-

 

 

(1) मानव - परिस्थितियों में सभी सम्बन्धित चरों (variables) पर नियन्त्रण नहीं कर सकते। इस कारण सभी समस्याओं का प्रयोगात्मक अध्ययन भी नहीं किया जा सकता है।
(2) जहाँ पर भी चरों पर नियन्त्रण सम्भव है, इस अभिकल्प को सफलतापूर्वक प्रयोग में ला सकते हैं। यह पद्धति सभी विज्ञानों में प्रयुक्त की जाती है।
(3) प्रयोगात्मक विधि आणविक (molecular) है क्योंकि व्यवहार के आणविक तत्वों का अध्ययन इसमें होता है।
(4) प्रयोगात्मक अभिकल्प एक चर की धारणा पर आधारित है। चर किसी घटना, क्रिया या प्रक्रिया का वह पक्ष या स्वरूप है जो अपनी उपस्थित से किसी दूसरी घटना या प्रक्रिया को, जिसका अध्ययन किया जा रहा है, प्रभावित करें।

 

प्रयोगात्मक शोध के प्रकार
(Types of Experimental Research)

प्रयोगात्मक शोध के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं-

(1) 'कार्यान्तर' तथ्य परीक्षण ("Ex-Post ” Fact Experiment) - किसी ऐतिहासिक घटना का अध्ययन करने के लिए इस प्रकार का परीक्षण किया जाता है। ऐतिहासिक घटना को दुहराना अनुसन्धानकर्ता के वश में नहीं होता है। अतः वह दो समूहों का चुनाव करता है, जिनमें से एक में वह घटना हुई होती है और दूसरे में नहीं। इन समूहों की विगत परिस्थितियों की तुलनात्मक खोज की जाती है और फिर उस घटना के कारकों का अनुमान लगाया जाता है। दूसरे शब्दों में, समूहों की वर्तमान अवस्थाओं में जो अन्तर पाया जाता है। वह भूतकालीन परिवर्तनों अथवा अन्तरों के कारण हुआ समझा जाता है।

(2) पश्चात् परीक्षण (The After-only Experiments) - इस प्रकार के प्रयोग अथवा परीक्षण में समान विशेषताओं और प्रकृति वाले दो समूह चुने जाते हैं। इनमें एक समूह नियंत्रित समूह तथा दूसरा समूह प्रयोगात्मक समूह कहलाता है। नियंत्रित समूह अपरिवर्तित रहता है। प्रयोगात्मक समूह में कारक द्वारा परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाता है। दोनों समूह एक दूसरे से भिन्न होने पर कारक को परिवर्तन का कारण माना जायेगा।

तथापि सामाजिक अनुसन्धानों में समान समूहों का मिलना दुष्कर है। अतः परीक्षण के पश्चात् भी यह निर्णय करना कठिन है कि प्रयोगात्मक समूह में परिवर्तन प्रयोग के कारण हुआ है अथवा अन्य तत्वों या शक्तियों का प्रभाव पड़ा है।

(3) पूर्व-पश्चात् परीक्षण ( Before After Experiment) - इस परीक्षण के अनुसार एक ही समूह का पहले अध्ययन किया जाता है फिर परीक्षण किया जाता है। परीक्षण के पश्चात् फिर अध्ययन किया जाता है तथा जो अन्तर पूर्व तथा पश्चात् के अध्ययन के आधार पर स्पष्ट होता है, वही परीक्षण सम्बनधी दशाओं का परिणाम होता है।

प्रयोगात्मक शोध की सीमायें
(Limitations of Experimental Research)

प्रयोगात्मक शोध की सीमायें निम्न प्रकार हैं-

(1) प्रयोगात्मक प्रणाली में नियन्त्रण परिस्थिति की स्वाभाविकता में परिवर्तन कर देते हैं और अस्वाभाविक वातावरण में स्वाभाविक प्रतिक्रिया नहीं हो सकती। प्रयोगशाला में तो प्रयोज्य एक अन्य भी विशेष वातावरण का अनुभव करने लगता है जिससे व्यवहार की स्वाभाविकता नष्ट हो जाती है।
(2) प्रयोगात्मक प्रणाली में अध्ययन के दो समूहों का चुनाव करना पड़ता है जिनका प्रत्येक दृष्टि से समान होना आवश्यक है। परन्तु समूहों का प्रत्येक दृष्टि से समान होना कठिन है।
(3) प्रयोगात्मक प्रणाली में निश्चित निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए यह आवश्यक है कि केवल स्वतन्त्र चर ही क्रियाशील हों तथा अन्य कारकों पर नियन्त्रण हो जिससे सही एवं उचित निष्कर्ष प्राप्त हो सकें। परन्तु वास्तव में सामाजिक घटनाओं से सम्बन्धित चरों का नियन्त्रण बड़ा कठिन कार्य है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- अनुसंधान की अवधारणा एवं चरणों का वर्णन कीजिये।
  2. प्रश्न- अनुसंधान के उद्देश्यों का वर्णन कीजिये तथा तथ्य व सिद्धान्त के सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।
  3. प्रश्न- शोध की प्रकृति पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- शोध के अध्ययन-क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- 'वैज्ञानिक पद्धति' क्या है? वैज्ञानिक पद्धति की विशेषताओं की व्याख्या कीजिये।
  6. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।
  7. प्रश्न- अन्वेषणात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  8. प्रश्न- अनुसन्धान कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा से आप क्या समझती है? इसके विभिन्न सोपानों का वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- शोध से क्या आशय है?
  10. प्रश्न- शोध की विशेषतायें बताइये।
  11. प्रश्न- शोध के प्रमुख चरण बताइये।
  12. प्रश्न- शोध की मुख्य उपयोगितायें बताइये।
  13. प्रश्न- शोध के प्रेरक कारक कौन-से है?
  14. प्रश्न- शोध के लाभ बताइये।
  15. प्रश्न- अनुसंधान के सिद्धान्त का महत्व क्या है?
  16. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के आवश्यक तत्त्व क्या है?
  17. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ लिखो।
  18. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरण बताओ।
  19. प्रश्न- गृह विज्ञान से सम्बन्धित कोई दो ज्वलंत शोध विषय बताइये।
  20. प्रश्न- शोध को परिभाषित कीजिए तथा वैज्ञानिक शोध की कोई चार विशेषताएँ बताइये।
  21. प्रश्न- गृह विज्ञान विषय से सम्बन्धित दो शोध विषय के कथन बनाइये।
  22. प्रश्न- एक अच्छे शोधकर्ता के अपेक्षित गुण बताइए।
  23. प्रश्न- शोध अभिकल्प का महत्व बताइये।
  24. प्रश्न- अनुसंधान अभिकल्प की विषय-वस्तु लिखिए।
  25. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के चरण लिखो।
  26. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के उद्देश्य क्या हैं?
  27. प्रश्न- प्रतिपादनात्मक अथवा अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना से आप क्या समझते हो?
  28. प्रश्न- 'ऐतिहासिक उपागम' से आप क्या समझते हैं? इस उपागम (पद्धति) का प्रयोग कैसे तथा किन-किन चरणों के अन्तर्गत किया जाता है? इसके अन्तर्गत प्रयोग किए जाने वाले प्रमुख स्रोत भी बताइए।
  29. प्रश्न- वर्णात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  30. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प क्या है? इसके विविध प्रकार क्या हैं?
  31. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध का अर्थ, विशेषताएँ, गुण तथा सीमाएँ बताइए।
  32. प्रश्न- पद्धतिपरक अनुसंधान की परिभाषा दीजिए और इसके क्षेत्र को समझाइए।
  33. प्रश्न- क्षेत्र अनुसंधान से आप क्या समझते है। इसकी विशेषताओं को समझाइए।
  34. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ व प्रकार बताइए। इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिए।
  35. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख प्रकार एवं विशेषताएँ बताइये।
  36. प्रश्न- सामाजिक अनुसन्धान की गुणात्मक पद्धति का वर्णन कीजिये।
  37. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के गुण लिखो।
  38. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के दोष बताओ।
  39. प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के दोष बताओ।
  40. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन और सर्वेक्षण अनुसंधान में अंतर बताओ।
  41. प्रश्न- पूर्व सर्वेक्षण क्या है?
  42. प्रश्न- परिमाणात्मक तथा गुणात्मक सर्वेक्षण का अर्थ लिखो।
  43. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ बताकर इसकी कोई चार विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- सर्वेक्षण शोध की उपयोगिता बताइये।
  45. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न दोषों को स्पष्ट कीजिए।
  46. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति कीक्या उपयोगिता है? सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति की क्या उपयोगिता है?
  47. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न गुण बताइए।
  48. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण तथा सामाजिक अनुसंधान में अन्तर बताइये।
  49. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या सीमाएँ हैं?
  50. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या उपयोगिता है?
  52. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की विषय-सामग्री बताइये।
  53. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में तथ्यों के संकलन का महत्व समझाइये।
  54. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख चरणों की विवेचना कीजिए।
  55. प्रश्न- अनुसंधान समस्या से क्या तात्पर्य है? अनुसंधान समस्या के विभिन्न स्रोतक्या है?
  56. प्रश्न- शोध समस्या के चयन एवं प्रतिपादन में प्रमुख विचारणीय बातों का वर्णन कीजिये।
  57. प्रश्न- समस्या का परिभाषीकरण कीजिए तथा समस्या के तत्वों का विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- समस्या का सीमांकन तथा मूल्यांकन कीजिए तथा समस्या के प्रकार बताइए।
  59. प्रश्न- समस्या के चुनाव का सिद्धान्त लिखिए। एक समस्या कथन लिखिए।
  60. प्रश्न- शोध समस्या की जाँच आप कैसे करेंगे?
  61. प्रश्न- अनुसंधान समस्या के प्रकार बताओ।
  62. प्रश्न- शोध समस्या किसे कहते हैं? शोध समस्या के कोई चार स्त्रोत बताइये।
  63. प्रश्न- उत्तम शोध समस्या की विशेषताएँ बताइये।
  64. प्रश्न- शोध समस्या और शोध प्रकरण में अंतर बताइए।
  65. प्रश्न- शैक्षिक शोध में प्रदत्तों के वर्गीकरण की उपयोगिता क्या है?
  66. प्रश्न- समस्या का अर्थ तथा समस्या के स्रोत बताइए?
  67. प्रश्न- शोधार्थियों को शोध करते समय किन कठिनाइयों का सामना पड़ता है? उनका निवारण कैसे किया जा सकता है?
  68. प्रश्न- समस्या की विशेषताएँ बताइए तथा समस्या के चुनाव के अधिनियम बताइए।
  69. प्रश्न- परिकल्पना की अवधारणा स्पष्ट कीजिये तथा एक अच्छी परिकल्पना की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
  70. प्रश्न- एक उत्तम शोध परिकल्पना की विशेषताएँ बताइये।
  71. प्रश्न- उप-कल्पना के परीक्षण में होने वाली त्रुटियों के बारे में उदाहरण सहित बताइए तथा इस त्रुटि से कैसे बचाव किया जा सकता है?
  72. प्रश्न- परिकल्पना या उपकल्पना से आप क्या समझते हैं? परिकल्पना कितने प्रकार की होती है।
  73. प्रश्न- उपकल्पना के स्रोत, उपयोगिता तथा कठिनाइयाँ बताइए।
  74. प्रश्न- उत्तम परिकल्पना की विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? किसी शोध समस्या को चुनिये तथा उसके लिये पाँच परिकल्पनाएँ लिखिए।
  76. प्रश्न- उपकल्पना की परिभाषाएँ लिखो।
  77. प्रश्न- उपकल्पना के निर्माण की कठिनाइयाँ लिखो।
  78. प्रश्न- शून्य परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
  79. प्रश्न- उपकल्पनाएँ कितनी प्रकार की होती हैं?
  80. प्रश्न- शैक्षिक शोध में न्यादर्श चयन का महत्त्व बताइये।
  81. प्रश्न- शोधकर्त्ता को परिकल्पना का निर्माण क्यों करना चाहिए।
  82. प्रश्न- शोध के उद्देश्य व परिकल्पना में क्या सम्बन्ध है?
  83. प्रश्न- महत्वशीलता स्तर या सार्थकता स्तर (Levels of Significance) को परिभाषित करते हुए इसका अर्थ बताइए?
  84. प्रश्न- शून्य परिकल्पना में विश्वास स्तर की भूमिका को समझाइए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book